-
Advertisement
College merge | Protest | Kupvi
शिमला जिले का दुर्गम क्षेत्र कुपवी आज नारों और आक्रोश से गूंज रहा है। वजह है—शिक्षा को बचाने की लड़ाई! कुपवी सरकारी डिग्री कॉलेज को बंद कर मर्ज करने के सरकार के फैसले के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए हैं…..कुपवी में एक विशाल आक्रोश रैली निकाली गई। लोगों ने एसडीएम ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सीएम के नाम एक मेमोरेंडम सौंपा। प्रशासन को सीधा अल्टीमेटम दे दिया गया है—कॉलेज बहाल करो, वरना उग्र आंदोलन के लिए तैयार रहो। दरअसल, 5 जून को हिमाचल सरकार ने 100 से कम छात्रों वाले प्रदेश के 10 सरकारी डिग्री कॉलेजों को नजदीकी जिला मुख्यालय के कॉलेजों में मर्ज करने का आदेश दिया था। कुपवी कॉलेज भी इसी लिस्ट में है, जहां अगले सत्र से नए दाखिले नहीं होंगे।

