-
Advertisement
Hamirpur | Batons | Fight |
हमीरपुर के दो सड़का इलाके में दिनदहाड़े बीच सड़क पर दो गुट आपस में भिड़ गए। बात इतनी बिगड़ी कि सड़क पर ही लाठियां चलने लगीं। सरेआम हुई इस मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सवाल यह है कि आखिर लोगों में कानून का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है? जैसे ही मारपीट का यह वीडियो वायरल हुआ और पुलिस को इसकी सूचना मिली, पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। हमीरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांति भंग करने की धाराओं के तहत हिरासत में लिया और थाने ले आई। पुलिस थाना में कार्रवाई के बाद दोनों गुटों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी और चेतावनी के साथ उन्हें छोड़ दिया गया।

