-
Advertisement
Kangra Airport | Team India | Cricket Player
धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच का रोमांच शुरू हो गया है….गुरुवार दोपहर टीम इंडिया कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंच गई। अपने चहेते सितारों की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी बेताब दिखे। कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल समेत पूरी टीम पूरे जोश में नजर आई। एयरपोर्ट पर सबसे खास पल तब आया जब ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की ओर एक जबरा फैन दौड़ पड़ा। रोहित ने भी निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए उससे हाथ मिलाया। खिलाड़ियों का स्वागत धर्मशाला के सुहावने मौसम ने किया। मैच के दिन कोई परेशानी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पहरा है।

