-
Advertisement
Nurpur Nager Parishad | Congress | Niti Mahajan
नूरपुर नगर परिषद चुनाव परिणाम आने के लगभग 26 दिन बाद आखिरकार नूरपुर नगर परिषद को नीति महाजन कांग्रेस समर्थित को अध्यक्ष और सोनिया सोगा को उपाध्यक्ष के रूप में मिल गए। चुनाव परिणामों में 9 में से 6 पार्षद कांग्रेस समर्थित जीतकर आए थे, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल था। माना जा रहा था कि परिषद में कांग्रेस आसानी से अपना नेतृत्व स्थापित कर लेगी, लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर शुरू हुई खींचतान ने स्थिति को उलझा दिया। नगर परिषद के गठन को लेकर लगातार “ऑपरेशन लोटस” की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में बनी रहीं और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। करीब 24 दिनों तक चले इस सियासी गतिरोध के बीच 11 जून की सुबह हुए घटनाक्रम ने पूरे राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया।

