-
Advertisement
Sensation | Female Staff | Dancing |
सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होते ही रहते हैं. जिनमें कुछ वीडियो रुलाने वाले होते हैं, जबकि कुछ वीडियो आपके न चाहते हुए भी लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब लेने वाले होते हैं, जैसे कि बेंगलुरु में हाल ही में एक कैफे अपने अनोखे और अलग कॉन्सेप्ट की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वैसे तो कैफे में आमतौर पर लोग खाने-पीने और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं, लेकिन इस कैफे ने कस्टमर को आकर्षित करने का एक नया तरीका अपनाया है. यहां अगर ग्राहक स्टाफ को टिप देते हैं, तो स्टाफ सदस्य उनके लिए डांस परफॉर्मेंस करती हैं. इसी खासियत की वजह से यह कैफे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

