-
Advertisement
Mid Day Meals | Sukhu Govt | Unique Initiative |
प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूल में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन -मिड डे मील की अब हर माह समीक्षा होगी। सभी जिला के उप शिक्षा निदेशक इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे और निदेशालय भेजेंगे। इसमें बताना होगा कि पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में अनियमितता बरतने या फिर भेदभाव से संबंधित शिकायत तो नहीं मिली। योजना के तहत विद्यार्थियों के साथ धर्म, जाति और लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव तो नहीं हुआ है। यदि कोई शिकायत आई है तो उस पर क्या कार्रवाई की गई है। उप निदेशकों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह समय समय पर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर इस तरह की सुविधाओं को जांचे। विभाग ने निर्देशों में पीएम पोषण कार्यक्रम को बच्चों में सामाजिक समानता, अनुशासन और अच्छे संस्कार विकसित करने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल किया जाए।

