-
Advertisement
शिमला स्कूल संचालिका म#र्डर मामला- “क्या मुझे मारने के बाद आओगे?” मौ#त से पहले के वीडियो ने खोली पुलिस की पोल
Shimla Murder Case: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में शनिवार शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की स्कूल परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मनीषा का शव स्कूल के गेट के पास खून से लथपथ मिला। बताया जा रहा है कि उन पर तीन राउंड फायर किए गए, हालांकि उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं, इसकी जांच अभी जारी है।
वायरल वीडियो ने खोली पुलिस की पोल, सच साबित हुई मनीषा की शंका
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मनीषा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीषा ने स्कूल के स्वामित्व विवाद का जिक्र करते हुए अपने सगे भाई हिमांग और उसके पार्टनर गोविंद से अपनी जान को खतरा बताया था।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल
वीडियो में मनीषा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, “मैंने पुलिस को फोन किया, तो उनका जवाब था कि जब लड़ाई-झगड़ा होगा तब हम आ जाएंगे। क्या ये तब मेरी मदद करेंगे, जब मुझे मार देंगे? मैं यहां अपनी बेटी के साथ अकेली हूं। मैंने एसपी सर को भी फोन किया था।” मनीषा ने वीडियो में यह भी दावा किया था कि माता-पिता के जीवित रहते वह स्कूल की वाइस प्रेसिडेंट थीं और पिता के निधन के बाद वह एक्टिव प्रेसिडेंट बन गई थीं। उनके भाई और कुछ अभिभावक उन्हें इस विवाद में लगातार परेशान कर रहे थे।
स्थानीय लोगों और नेताओं में भारी आक्रोश
घटना के 17 घंटे बीत जाने के बाद भी शिमला पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन जिस तरह से एक महिला की दिनदहाड़े हत्या हुई है और पुलिस की पूर्व लापरवाही सामने आई है, उसने पूरे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

