-
Advertisement
सुजानपुर में स्कूली छात्र ने लगाया फं#दा-घटनास्थल से मिला सु्#साइड नोट, स्कूल के बाहर हंगामा
Himachal News: हमीरपुर जिले के तहत सुजानपुर के पटलांदर क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय स्कूली छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों में भारी आक्रोश है।
घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद
मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के दौरान एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने सुसाइड नोट को साक्ष्य के तौर पर अपने पास रख लिया है और उसके आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
डीएवी स्कूल आलमपुर के बाहर फूटा गुस्सा
इस घटना की खबर जैसे ही फैली, छात्र के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों और परिजनों ने डीएवी (DAV) आलमपुर स्कूल के बाहर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस कदम के पीछे कुछ ऐसी परिस्थितियां थीं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। स्कूल परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस जांच जारी
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया और आश्वासन दिया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है और छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

