- Advertisement

वन विकास निगम के कर्मचारियों को 3% DA और बोनस; दिहाड़ीदारों को नियमित करने की मंजूरी
CM Sukhwinder Singh Sukhu: सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (HPSFDCL) के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देने के साथ-साथ निगम के सुदृढ़ीकरण और राजस्व वृद्धि को लेकर कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए गए।
कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए बड़ी घोषणाएं
बैठक में कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।साथ ही ₹21,000 तक मासिक वेतन प्राप्त करने वाले 175 कर्मचारियों को बोनस देने की स्वीकृति दी गई है।1 अप्रैल, 2026 से उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की जाएंगी, जिन्होंने पिछले 4 वर्षों में प्रत्येक वर्ष 240 दिन का कार्य पूरा किया है। प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप पात्र अनुबंध (Contract) कर्मचारियों की सेवाओं के नियमितीकरण को भी हरी झंडी दे दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी ₹425 से बढ़ाकर ₹450 कर दी गई है। यह संशोधन 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्थित रेजिन एवं टरपेंटाइन (R&T) फैक्ट्री के आधुनिकीकरण के बाद राजस्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
नाहन फैक्ट्री का भी होगा कायाकल्प
बिलासपुर के सकारात्मक परिणामों को देखते हुए निदेशक मंडल ने अब नाहन स्थित आरएंडटी (R&T) फैक्ट्री के आधुनिकीकरण का भी निर्णय लिया है, ताकि उत्पादकता और राजस्व को और अधिक बढ़ाया जा सके।
वित्तीय स्थिरता और नवाचार पर जोर
सीएम सुक्खू ने निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रबंध निदेशक द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए किराजस्व बढ़ाने और कार्यकुशलता में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। निगम की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नए और नवाचारपूर्ण उपाय जारी रखे जाएं। बैठक में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, मुख्य सचिव केके पंत, वन बल प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक संजय सूद, निदेशक (पीएफएंडपीई) एवं विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य तथा निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

