- Advertisement

मार्च में हुई थी शादी, अब कफ़न में लौटेगा बेटा- वायनाड भूस्खलन में हिमाचल के राहुल शर्मा की मौ#त
Wayanad landslide: केरल के वायनाड में ट्विन-टनल निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन के बाद एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मलबे में लापता चल रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के रिवालसर (विकासनगर, ढोह) निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा (27) का शव आखिरकार रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। वायनाड में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राहुल के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से मंडी लाया जा रहा है। संभावना है कि शुक्रवार तक उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंच जाएगा। राहुल की मौत की पुष्टि होने के बाद से पूरे रिवालसर क्षेत्र में शोक की लहर है।
मार्च में हुई थी शादी, उजड़ गईं खुशियां
राहुल शर्मा का विवाह इसी वर्ष मार्च (2026) में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही वह वापस केरल में अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। उनकी पत्नी भी केरल में उनके साथ ही रह रही थीं। राहुल के पिता रूपदेव शर्मा, भाई रोहित और अन्य परिजन इस समय वायनाड में ही मौजूद हैं और शव को घर लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। उधर, रिवालसर स्थित घर पर बीमार मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि मार्च में जिस बेटे की सेहरा सजाकर विदाई की थी, वह इस तरह हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन होकर लौटेगा।
लगातार संपर्क में मंडी प्रशासन
मंडी जिला प्रशासन इस पूरी त्रासदी के दौरान वायनाड प्रशासन और पीड़ित परिवार के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एडीएम मदन कुमार पल-पल की अपडेट ले रहे हैं और पार्थिव शरीर को सुरक्षित व जल्द से जल्द हिमाचल पहुंचाने के लिए हर संभव प्रशासनिक सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। राहुल शर्मा के पैतृक गांव में इस समय लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन इस गहरे जख्म ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
यह हादसा मंगलवार को वायनाड के मेप्पाडी के कक्कडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के समीप हुआ। वहाँ निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना का काम चल रहा था। भारी बारिश के कारण अचानक पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा ढह गया और टन टन मलबे की चपेट में कार्यस्थल आ गया। लगातार हो रही भारी बारिश और धंसती मिट्टी के कारण बचाव कार्य में काफी बाधाएं आईं। लगातार दो दिनों तक चले कड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार इंजीनियर राहुल शर्मा का शव मलबे से बाहर निकाला जा सका।हादसे की गंभीरता को देखते हुए केरल सरकार ने तुरंत कड़े कदम उठाए है
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

