- Advertisement

सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला शिक्षक समेत दंपति की मौ#त, एक गंभीर
Himachal Accident: सिरमौर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार देर शाम पच्छाद उपमंडल के सराहां में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक महिला शिक्षक और एक दंपति शामिल हैं। वहीं, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।यह दुर्घटना सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे हुई, जहां एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे, जो सभी सराहां क्षेत्र के ही निवासी थे।
हादसे में दो ने मौके पर तोड़ा दम
इस दर्दनाक हादसे में शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत रीना शर्मा (48) निवासी धरगौण प्लासो, तहसील सराहां व कार चालक अधिकारी जेटली (65 वर्ष)की मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारी जेटली की पत्नी उर्मिला जेटली को गंभीर हालत में डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन रेफर किया गया था, लेकिन देर रात उपचार के दौरान इन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा अधिकारी जेटली के पुत्र यशस्वी जेटली का नाहन मेडिकल कॉलेज में इनका उपचार चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बचाव कार्य और पुलिस कार्रवाई
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को गहरी खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
प्रशासन की ओर से फौरी राहत
पच्छाद की एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे के आसपास हुआ। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को: 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत और घायल युवक को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। पुलिस और प्रशासन दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
एचके पंडित

