- Advertisement

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी की बड़ी घेराबंदी, चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का गठन
Himachal BJP: हिमाचल बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को जनता के सामने लाने के लिए बीजेपी ने ‘चार्जशीट समिति’ और ‘जन आंदोलन समिति’ का गठन किया है। इन समितियों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ एक व्यापक और प्रभावी जनआंदोलन खड़ा करना है।

चार्जशीट समिति शामिल हैं ये नेता
चार्जशीट समिति में कुल 13 नेताओं को शामिल किया गया है। समिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष यराम ठाकुर, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मीडिया विभाग प्रभारी रणधीर शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक सुधीर शर्मा, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, विधायक एवं वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जम्वाल तथा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को सदस्य बनाया गया है।
जन आंदोलन समिति में 14 नेता शामिल
जन आंदोलन समिति में कुल 14 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, लोकसभा सांसद कंगना रणौत, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद तथा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता डीएस ठाकुर को शामिल किया गया है।
बीजेपी ने इन समितियों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने और प्रदेशभर में जन आंदोलन चलाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
संजू चौधरी

