-
Advertisement
CJP Protest पर बोलीं प्रीति जिंटा: छात्रों की मांग सही- उपद्रवियों से सावधान रहने की सलाह, संवाद की अपील
Preity Zinta over CJP Protest: NEET परीक्षा में गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों को लेकर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन के बीच हिमाचल से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रीति ने छात्रों द्वारा उठाई जा रही शैक्षणिक सुधारों की मांग का पुरजोर समर्थन किया है, लेकिन साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को भटकाने की साजिशों के प्रति देश को आगाह भी किया है।
While it’s important to support our students and ask for educational reforms that positively impact the future of our youth, it’s also very important that peaceful protests by students are Not hijacked by anti national elements to create chaos & change the nature of the protest.…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) July 22, 2026
शैक्षणिक सुधार जरूरी, पर अराजकता बर्दाश्त नहीं
दिल्ली में जारी छात्र प्रदर्शनों पर अपनी बात रखते हुए प्रीति जिंटा ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा प्रणाली में बदलाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी बात साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा-हमारे छात्रों का समर्थन करना और शैक्षणिक सुधारों की मांग करना महत्वपूर्ण है, जिससे हमारे युवाओं के भविष्य पर सकारात्मक असर पड़े। लेकिन इसके साथ ही यह भी बेहद जरूरी है कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को देशविरोधी तत्व हायजैक न कर सकें, ताकि वे अराजकता न फैलाएं और आंदोलन का रुख न मोड़ सकें।प्रीति जिंटा ने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत और विभाजनकारी माहौल पर चिंता जताई। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उपद्रवी और असामाजिक तत्व छात्रों के गुस्से व हताशा का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के अंदर और बाहर मौजूद बुरे तत्व इस आंदोलन को अपने एजेंडे के लिए इस्तेमाल करने की फिराक में हैं। किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव के कारण छात्रों की जायज और असली मांगें दबनी नहीं चाहिए। अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उन्हें देश के लोकतंत्र, कानून-व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने दोनों पक्षों से हिंसा का रास्ता छोड़ टेबल टॉक (बातचीत) के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया।
I hope our govt starts a meaningful dialogue with Sonam Wangchuk and the student bodies so his health does not deteriorate any further ! Please end your fast Sonam. Your health is as important as this fight. You and the students are fighting for the future of India and for our…
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) July 21, 2026
सोनम वांगचुक का जिक्र
इससे पहले प्रीति ने पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताते हुए सरकार से उनके और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ तुरंत संवाद शुरू करने की अपील की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेहनत, समानता और उत्कृष्टता (Excellence) के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
पंकज शर्मा

