-
Advertisement
ट्रेड डील के विरोध में मोदी-ट्रंप का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस और किसान सभा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
Protest Against Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ हिमाचल किसान सभा ने बुधवार को शिमला की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और प्रस्तावित समझौते के खिलाफ किसानों व बागवानों ने जमकर नारेबाजी की।
पुतला फूंकने पर बढ़ा तनाव, पुलिस से तीखी नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाने का प्रयास किया।मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जैसे ही पुतले को छीनने और आग लगाने से रोकने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई।प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिसकर्मियों को खींचने के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही।
किसानों और सेब बागवानों के हितों पर कुठाराघात
प्रदर्शन के बाद किसान सभा के प्रमुख नेताओं ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसान-विरोधी करार दिया।
विदेशी आयात का खतरा: नेताओं ने आरोप लगाया कि इस डील के लागू होने से भारत में सस्ते विदेशी कृषि और डेयरी उत्पादों का आयात काफी बढ़ जाएगा।
इस आयात का सीधा बुरा असर –हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों और देश भर के किसानों पर पड़ेगा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।केंद्र सरकार तुरंत इस समझौते पर पुनर्विचार करे। यदि किसानों और बागवानों के हितों की अनदेखी कर इस डील को थोपा गया, तो इस आंदोलन को पूरे राज्य में और उग्र रूप से चलाया जाएगा।”
संजू चौधरी

