- Advertisement

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर NEET पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे- पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद
PM Modi on NEET Paper Leak: पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सियासी और छात्र आंदोलन का पारा चरम पर है। जंतर-मंतर पर लगातार जारी प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा-“पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स (Fast Track Courts) बनाए जाएंगे। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

जंतर-मंतर पर बवाल और रातभर झड़प
दिल्ली का जंतर-मंतर बीते कई दिनों से विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है। 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ी हुई है।बुधवार रात करीब 8:30 बजे जंतर-मंतर के पास छात्रों और पुलिस के बीच स्थिति बेकाबू हो गई।पत्थराव और आंसू गैस: कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ असामाजिक तत्वों/उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।ACP घायल: इस हमले में कनॉट प्लेस के एसीपी (ACP) विवेक भगत घायल हो गए।पुलिस की कार्रवाई: भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विपक्ष का धरना और दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम
राजनीतिक मोर्चे पर भी इस मुद्दे को लेकर घमासान जारी है। 21 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया था।सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। सुरक्षा कारणों के चलते गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक राजीव चौक, पटेल चौक और जनपथ समेत दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशन यात्रियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। लुटियंस दिल्ली और जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पंकज शर्मा

