-
Advertisement
क्लास-4 कर्मियों को 20 हजार एरियर- सीएम सुक्खू ने बड़सर में फहराया तिरंगा, 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा
Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय कार्यक्रम हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
अपने संबोधन में सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कई घोषणाएं की।सीएम ने कहा कि प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।
प्रदेश के Class-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा।।
वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त Class-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 35 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।
Class-I एवं Class-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।
जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे। साथ ही 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा
सीएम सुक्खू नेध्वजारोहण के उपरांत ओपन जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और सुरक्षा बलों व विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत शानदार मार्चपास्ट की सलामी ली।
सरकारी स्कूलों में सीधा प्रसारण
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के संबोधन का प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में लाइव (सीधा) प्रसारण किया गया, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक देखा।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और हिमाचली लोक संस्कृति से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंग गया।समारोह के दौरान ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड’ की पात्र लाभार्थी महिलाओं को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।प्रतिभागियों का सम्मान: परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों व कलाकारों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।
राहुल कुमार

