-
Advertisement
मासूम के सामने मां ने लगाया मौ#त को गले, टॉफी लेकर कमरे में पहुंचा पति तो उड़ गए होश
Himachal News: मंडी जिले के तहत चैलचौक के मुख्य बाजार में एक निजी मकान में किराये पर रह रहे बिहार के परिवार में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय मनीषा खातून ने अपने कमरे में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली, निवासी गांव नारायणपुर, जिला भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है।
दर्जी की दुकान पर काम करता था पति
मिली जानकारी के अनुसार मुश्ताकुल अली अपने परिवार के साथ चैलचौक के मुख्य बाजार में एक निजी मकान में किराये पर रहता था। वह पिछले करीब पांच वर्षों से चैलचौक में एक अन्य दर्जी की दुकान पर काम करता था। उसका किराये का कमरा दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मनीषा खातून ने अपने साढ़े तीन वर्षीय बेटे दानिश के लिए पति से टॉफियां मंगवाई थीं। पति मुश्ताकुल अली टॉफियां लेकर करीब रात 9 बजे कमरे में पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पंखे की हुक से फंदा लगाया
बताया जा रहा है कि मनीषा ने अपने साढ़े तीन वर्षीय बेटे दानिश के सामने कमरे में मौजूद पंखे की हुक से चुन्नी का फंदा लगाया। खास बात यह है कि कमरे में पंखा लगा हुआ नहीं था, केवल पंखे की हुक मौजूद थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाना है। मनीषा ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
संजीव कुमार
