-
Advertisement
बिलासपुर में निर्मम पिटाई से व्यक्ति की ह#त्या, युवती से छेड़छाड़ बना वजह; आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Murder: जिला बिलासपुर के अंतर्गत बरठीं क्षेत्र की बलोह पंचायत में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
निर्मम पिटाई से 42 वर्षीय धर्मेंद्र की मौत
मृतक की पहचान 42 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह (निवासी संगास्वी-2, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर हत्या के पीछे युवती से छेड़छाड़ की वजह सामने आ रही है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 44 वर्षीय अनूप सिंह उर्फ बंटी (निवासी गांव मलांगण, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
