-
Advertisement
छत से लेकर बोनट तक कब्जा:एक ही जीप में सैर पर निकला पूरा मोहल्ला, देखें वीडियो
Viral Video: आज के दौर में जहां लोग दो-चार सदस्यों के सफर के लिए भी बड़ी और लग्जरी गाड़ियों की मांग करते हैं, वहीं वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को पुराने देसी अंदाज और पुरानी यादों की सैर करा दी है। वीडियो में एक छोटी सी जीप में इतनी सवारियां ठसाठस भरी नजर आ रही हैं, जिन्हें देखकर पहली नज़र में कोई भी हैरान रह जाए।
डिफ़ेंडर और फ़ॉर्च्यूनर तो आज आयी है…
अपने जमाने मे कमान्डर भी कम नहीं थी…
पूरे बीस साल चलती थी ये गाड़ी…
और पाँच लाख किलोमीटर तो आम बात थी…!! pic.twitter.com/9BoJ2TxM4b
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) September 13, 2026
जीप एक, सवारियां अनेक: लटककर सफर का अनोखा मजा
@Kapil_Jyani_ के सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर वायरल क्लिप में जीप का हर कोना इंसानों से ढका दिख रहा है। कोई गाड़ी की छत पर जमा हुआ है, तो कोई बोनट और पायदान पर लटककर सफर का लुत्फ उठा रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस जानजोखिम और तंग सफर के बावजूद गाड़ी में सवार सभी लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। दृश्य ऐसा प्रतीत होता है मानो एक ही गाड़ी में पूरा मोहल्ला ही सैर पर निकल पड़ा हो।
यूजर्स को याद आए पुराने दिन, कमेंट्स की आई बाढ़
वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इसे अपने बचपन और गांव के दिनों से जोड़ते हुए लिखा कि वे भी कभी इसी तरह लटककर सफर किया करते थे। एक यूजर ने लिखा, “हमारे इलाके में आज भी ऐसी ही गाड़ियां चलती हैं। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “अभी तो इसमें थोड़ी और जगह बाकी है, थोड़े और लोग बैठ सकते हैं! आज के इस आधुनिक दौर में जहां प्राइवेसी और कम्फर्ट को तरजीह दी जाती है, वहीं इस ‘देसी जीप’ के वीडियो ने लोगों को साथ मिलकर सफर करने के उस पुराने और बेफिक्र दौर की याद दिला दी है।
पंकज शर्मा
