-
Advertisement
डॉ राजेश शर्मा ने दशहरा उत्सव पर दी प्रदेशवासियों को बधाई
Dr. Rajesh Sharma: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जिन्होंने रावण रूपी बुराई का अंत किया था,उनके आदर्श आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते है।
डॉ राजेश ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव सभी के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व ना केवल नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत करता है बल्कि यह संदेश भी देता है कि बुराई का अन्त हमेशा निश्चित होता है। बुराई पर अच्छाई की विजय का यह पर्व हमारे आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए हमारे आदर्श जीवन जीने का पथ प्रदर्शन करता रहेगा।
राहुल कुमार
