-
Advertisement
हिमाचल में 21 साल के युवक की गोली लगने से गई जान, कनपटी को बनाया था निशाना
Last Updated on December 22, 2022 by sintu kumar
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला (Sirmaur District) के उपमंडल पांवटा साहिब में गुरुवार को खौफनाक वारदात सामने आई। यहां 21 साल के एक युवक ने खुद को गोली मार ली (Shooting Himself )। युवक ने अपनी कनपटी पर रिवाल्वर (Revolver) रख गोली चला दी। इस घटना में घायल युवक की देहरादून अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हालांकिए अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने खुद पर गोली चलाई है या दुर्घटनावश गोली चली है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:सिरमौर के पांवटा में हमलावरों ने पीटा व्यक्ति, गोलियां भी चलाईं मामला दर्ज
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कपड़ा व्यवसायी एवं पूर्व मनोनीत पार्षद के बेटे ने अपनी कनपटी पर गोली चला दी। घटना के तुरंत बाद घायल को पांवटा अस्पताल (Paonta Hospital) पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पांवटा साहिब के वार्ड 8 निवासी के साहिब सिंह (21) पुत्र इंद्रपाल सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शहर के मुख्य बाजार में स्थित घर पर ही पेश आई। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर (DSP Paonta Sahib Ramakant Thakur) ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।