-
Advertisement
बड़ी चूक : #Corona_Infected महिला को बेटा लाया घर, देर रात तोड़ा दम
कांगड़ा। हिमाचल में जहां एक ओर कोरोना (Corona) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं इस बीमारी को लेकर लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डाडासीबा में सामने आया है। यहां पर गांव कनोल डाकघर चनौर की एक 75 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से घर पर ही मौत (Death) हो गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। महिला को पहले कांगड़ा (Kangra) स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जब वहां पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) निकली तो महिला को धर्मशाला शिफ्ट किया गया।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल के सीएम Jai Ram Thakur तीन दिन के लिए हुए होम आइसोलेट, ये है बड़ा कारण
इसके बाद महिला का बेटा अपनी जिम्मेवारी पर मां को घर ले आया। लेकिन गत रात्रि कोरोना संक्रमित महिला घर पर दम तोड़ दिया। उधर, महिला के संपर्क में आया बड़ा बेटा भी करोना संक्रमित पाया गया है जिसे विभाग ने घर पर ही आइसोलेट किया है। कोरोना संक्रमित महिला की अचानक मौत से गांव में हड़कंप मच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page




