-
Advertisement
चिड़िया ने बिल्ली का बनाया अप्रैल फूल, वीडियो में देखिए किस तरह दिया चकमा
आज एक अप्रैल है और इस दिन को हम अप्रैल फूल के नाम से भी जानते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे से हल्के-फुल्के प्रैंक करते हैं और अप्रैल फूल (April Fool) बनाते हैं। इंसान तो इस दिन को मनाते हैं लेकिन लगता है जानवरों ने भी ये दिन मनाना शुरू करत दिया है। सोशल मीडिया पर एक चिड़िया और बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
यह भी पढ़ें: रेड लाइट पर गाड़ी रोक कर युवक ने की जबरदस्त Moonwalk, देखिए वीडियो
April fool😊 pic.twitter.com/2lbUAkhzP1
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) April 1, 2021
एक चिड़िया ने मजेदार अंदाज से बिल्ली को अप्रैल फूल बनाया। बिल्ली शिकार करने के लिए जैसे ही चिड़िया के पास आई तो वो मरने की एक्टिंग करने लगी और मौका पाकर रफूचक्कर हो गई। इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किया है। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अप्रैल फूल।’
यह भी पढ़ें: पीछे फटा ज्वालामुखी, सामने वॉलीबॉल खेलते रहे युवक, देखिए जबरदस्त वीडियो
https://twitter.com/therockfan71/status/1377507925694902273
वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिड़िया को जमीन पर देखते ही बिल्ली शिकार के लिए उसके पास आ जाती है। बिल्ली को पास आता देख चिड़िया मरने की एक्टिंग करने लगती है। बिल्ली उसको हिलाती है और पास में ही बैठ जाती है। जैसे ही बिल्ली की नजर हटती है तो वो उड़कर रफूचक्कर हो जाती है। बिल्ली भागकर उसको पकड़ने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक वह ऊंचा उड़ जाती है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने वीडियो पर मजेदार रिएक्शन्स भी दिए हैं।
Sir Billi ka popat ho gya
— Mani (Modi Ji ka Pariwar ) (@Maniaggarwal12a) April 1, 2021
Laughing pic.twitter.com/XSxI55nZm0
— NDewangan🤓 (@NirD1821) April 1, 2021
