-
Advertisement

कुत्तों के साथ खेलते हुए पिल्ला बना छोटा बच्चा, क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
कुत्ता ऐसा जानवर है जो जिसका इंसान के साथ काफी गहरा कनेक्शन है। सदियों से इंसान का वफादार जानवर कुत्ते (Dogs) को ही माना जाता है। कुत्ते खुद भी बच्चों की तरह होते हैं और घर में अगर कोई बच्चा हो तो उसके साथ तो उनकी खूब जमती है। कुत्तों और छोटे बच्चों के कई वीडियो भी आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो कुत्ते एक छोटे बच्चे (Child) के साथ खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पानी में तैर रही बत्तख को शेर ने प्यार से पुचकारा, IFS Officer बोले – जंगली हैं बर्बर नहीं
When you have dogs as baby sitters,
The kid behaves like a puppy😃 pic.twitter.com/uC52EfFWTR— Susanta Nanda (@susantananda3) March 30, 2021
इस क्यूट से वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब आप कुत्तों को बच्चों का ख्याल रखने के लिए रखते हैं तो बच्चा भी पिल्ले की तरह ही बिहेव करने लगता है। वीडियो बहुत प्यारा है।
यह भी पढ़ें: बीच पर मस्ती कर रहे दो कुत्ते, ये प्यारी वीडियो देख दिल को जरूर मिलेगा सुकून
There's not so much difference in behaviour between human babies and other baby animals
— Shruti (@Shruti92774455) March 30, 2021
वीडियो में कुत्ते और ये छोटा बच्चा एक तरह ही लग रहे हैं। बच्चा भी उनकी तरह मुंह में खिलौना दबाए घुटने के बल चल रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और काफी अच्छे कमेंट भी कर रहे हैं। आपको भी ये वीडियो अच्छा लगा हो तो कमेंट करके हमें बता सकते हैं।
Three babies at a time, awesome
— MDNNEWS (@mydigitalnewsin) March 30, 2021