-
Advertisement
Himachal : नशे में टल्ली #Kangra की महिला का Mandi में हंगामा, वीडियो वायरल
मंडी। नशे में टल्ली महिला ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद जमकर हंगामा किया और गाली गलौच की। मामला मंडी (Mandi) जिला के सरकाघाट उपमंडल के सताहर गांव के पास का बताया जा रहा है। महिला की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 24 मार्च की रात की है। कांगड़ा (#Kangra) जिला की रहने वाली यह महिला सरकाघाट में अपनी बहन के पास जा रही थी। नशे की हालत में महिला अपनी कार (Car) चला रही थी और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के साथ उलझ गई और हंगामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Himachal : सीएम जयराम ने सुजानपुर को दी करोड़ों की सौगात, 22.68 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास
महिला ने जमकर गाली गलौच किया और मर्डर करने की धमकी भी दे डाली। साथ ही कहा कि मर्डर करने के बाद एक महीने में जेल से बाहर भी आ जाएगी। स्थानीय लोगों ने महिला की हरकतों का वीडियो बना दिया और सरकाघाट थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस (Police) ने मौके पर पहुंचकर महिला को काबू किया और थाने ले गई। इसके बाद महिला को अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां पर उसका मेडिकल करवाया गया। महिला का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया गया है। इसके बाद महिला को उसके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के रिश्तेदारों ने दूसरी गाड़ी वालों को नुकसान की भरपाई का वादा किया है, जिसके बाद कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।
टल्ली महिला… थोड़ी सी जो पी ली है..
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

