-
Advertisement
Himachal: बिजली की तारों से छूते ही ट्रक में लगी आग, ड्राइवर की ऐसे बची जान
पांवटा साहिब। हिमाचल (Himachal) के जिला सिरमौर (Sirmaur) के पांवटा साहिब (Paonta Sahib) उपमंडल के बहराल के समीप सड़क के ऊपर से गुजर बिजली के तार से ट्रक छूने के बाद अचानक आग लग गई। ट्रक (Truck) में आग लगते ही ट्रक चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार एचपी12एफ-3119 ट्रक नालागढ़ से पांवटा साहिब के बहराल में स्थित बैटरी निर्माता कंपनी में बैटरियां भरने जा रहा था। जैसे ही ट्रक बहराल के पास नेशनल हाईवे (NH) से कंपनी को जाने वाली सड़क पर पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली के तार को छू गया। जिस कारण ट्रक में बैटरी में आग लग गई और आग अचानक पूरे ट्रक में फैल गई। जैसे ही ट्रक में आग लगी तो चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचानी पड़ी।
यह भी पढ़ें: चलती बस में कंडक्टर को आया हार्टअटैक, चालक ने अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान
ट्रक में आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हुए और अग्निशमन विभाग (Fire Department) को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल गया था, जिससे ट्रक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल अधिकारी राजकुमार ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से ट्रक को करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

