-
Advertisement
#Kullu : वैष्णो माता मंदिर के समीप पैरापिट से टकराई अनियंत्रित Car, एक की गई जान
कुल्लू। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर (Vaishno Mata temple) के समीप भीषण हादसा पेश आया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार पैरापिट से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वैष्णो माता मंदिर के नजदीक चालक कार (HP33D-8339) पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से विपरीत दिशा में ले जाकर किनारे पर लगे पैरापिट (Parapit) से जा टकराई। कार में चालक के साथ अगली सीट पर एक व्यक्ति तथा दो व्यक्ति पिछली सीट पर बैठे थे। इन चारों व्यक्तियों को हादसा में काफी चोटें आईं। हादसे में चालक के साथ वाली सीट पर बैठे 37 वर्षीय श्याम लाल पुत्र रेवत राम गांव सौआणी, रायसन की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Una में पकड़ी अवैध शराब की खेप, घुमारवीं में Charas और चिट्टा बरामद, आठ धरे
वहीं, चालक (36) सपन वैध पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वंगला स्ट्रीट मंडी, सन्तोष कुमार (37) पुत्र टेक चन्द निवासी गांव व डा. काईस त. व जिला कुल्लू व संजू (31) पुत्र जगत राम गांव व डा. काईस त. व जिला कुल्लू घायल हुए हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) रेफर किया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आईपीसी की धारा 279,337,304 A के तहत मामला दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


