-
Advertisement
Una : अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी Car, एक की मौत, एक घायल
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत धुसाड़ा में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे (Road accident) में युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान गौरव पुत्र मलकीत सिंह( 26) निवासी नेहरिया, अंब के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान दीपक कुमार ( 29) बलदेव राज निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस (Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Arki के सरली में Road Side पड़ा था व्यक्ति, पास जाकर देखा तो जा चुकी थी जान
जानकारी के अनुसार ऊना-अंब रोड (Una-Amb Road) पर धुसाड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुकान से जा टकराई। हादसे में कार सवार गौरव की मौके पर ही मौत बताई जा रही है, जबकि दीपक कुमार को घायल हालत में ऊना अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान लिए जा रहे हैं।

