-
Advertisement
Health Department की बड़ी लापरवाही, प्रवासी को बताया #CoronaPositive, रिपोर्ट निकली नेगेटिव
बिलासपुर। हिमाचल में एक तरफ कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी बीच बिलासपुर जिला (Bilaspur) में कोरोना जांच के मामले में एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार रात आई कोरोना रिपोर्ट में बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट एंड स्वीट्स शॉप पर कार्यरत एक प्रवासी युवक को कोरोना पॉजिटिव (#CoronaPositive) बताया गया था, लेकिन मंगलवार को खुलासा हुआ कि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में आज तीन ने तोड़ा दम, 117 केस-171 ठीक
मामले के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए। हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली। इस बारे एमओएच एवं सर्विलैंस ऑफिसर डा. प्रविंद्र सिंह ने बताया कि आयु में समानता की वजह से यह चूक हुई थी। जानकारी मिलने के बाद उसे सुधार लिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



