-
Advertisement
टोंस नदी में नहाने उतरा व्यक्ति, तेज बहाव में बहकर हुआ लापता
शिलाई। उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी (Tons River) में सियासु के समीप एक व्यक्ति के डूब गया। नदी में डूबे व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम बंशवा गांव का निवासी शिलाई में रहने वाले महेंद्र सिंह नेगी टोंस नदी में नहाने उतरा था। नहाते वक्त पानी के तेज बहाव से बहकर लापता हो गया।
ये भी पढे़ं – साथियों संग नहाने उतरा 17 वर्षीय किशोर खड्ड में डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बेला पंचायत सहित क्षेत्र के करीब 300 लोगों ने नदी के दोनों छोर में पानी में तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन आपदा प्रबंधन (Administration Disaster Management) व ग्रामीणों की कई टीम तलाश कर रही है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्तराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाश जारी है। अभी तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।
