-
Advertisement

Himachal के ऊना से नाबालिग लड़की का अपहरण, मुकेरियां के दो युवकों पर लगे आरोप
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला के अंब के एक व्यक्ति ने पंजाब के दो युवकों पर उसकी नाबालिग भतीजी का अपहरण (Kidnapped) करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। व्यक्ति के अनुसार दोनों युवक पंजाब के मुकेरियां तहसील के रहने वाले हैं और उन्होंने उसकी नाबालिग भतीजी का बस स्टैंड चौक अंब से अपहरण किया है। इसको लेकर व्यक्ति ने पुलिस थाना अंब में भी शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है। व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की शिकायकर्ता के रिश्तेदार की बेटी है और मूलरूप से मुकेरियां तहसील की ही रहने वाली है। लड़की पिछले करीब तीन महीनों से यहां अंब में शिकायतकर्ता के पास रह रही थी।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लिया तो पीड़िता के पिता को दिनदहाड़े मार दी गोली
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित गुरमेल सिंह उर्फ़ लक्की निवासी टोलू तहसील मुकेरियां पंजाब व सन्नी उर्फ़ सुखी निवासी बेह नंगल तहसील मुकेरियां पंजाब (Punjab) ने 23 फरवरी को बस स्टैंड चौक अंब (Bus Stand Chowk Amb) से उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया। इस बात का उसे तब पता चला जब उसकी भतीजी ने 26 फरवरी को सुबह करीब सवा 11 बजे उसे फोन किया और सारी बात बताई। व्यक्ति ने बताया कि फोन पर बात करते समय उसकी भतीजी काफी घबराई हुई और रो रही थी। भतीजी ने बताया कि आरोपियों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंद करके रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि भतीजी डरी सहमी आरोपियों के चंगुल से छुड़वाने की गुहार लगा रही थी। वहीं पुलिस ने शिकयतकर्ता की शिकायत (Complaint) के आधार पर आरोपित युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और आगामी जांच की जा रही है।