-
Advertisement
Big Breaking: शिमला में कंडा जेल का कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
शिमला। राजधानी शिमला में कंडा जेल का एक कैदी (Prisoner ) पुलिस को चकमा देकर फरार (Escaped) हो गया है। मामला शनिवार शाम के समय का है। अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस कैदी को ढूंढने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं, अधिकारी कैदी के भागने के असली कारणों का पता लगा रहे हैं। कैदी विनोद मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और और एनडी एड पीएस एक्ट (ND&PS Act) के मामले में यह कंडा जेल में सजा काट रहा है।
यह भी पढ़ें: Taxi driver मर्डर केस में खुलासा: आरोपियों ने चोरी के इरादे से लूटी थी टैक्सी, फिर की हत्या
बताया जा रहा है कि पुलिस कैदी को कोर्ट (Court) में पेश करने के लिए रामपुर लेकर गई थी। जब कैदी को पुलिस वापस कैथू जेल लाया जा रहा था इसी दौरान कैदी ने बाथरूम का बहाना बनाया और पुलिस के चुंगल से भाग निकला। कैदी को ढूंढने के लिए बालूगंज, समरहिल, जुतोग और पुलिस लाइन कैथू से पुलिस जवानों की ड्यूटियां लगाई हैं। पुलिस कैदी को ढूंढने के लिए चप्पा-चप्पा छान रही है। देर शाम तक कैदी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कैदी की लंबाई 5 फुट 7 इंच है तथा इसका रंग सांवला है। उसने हॉफ टी-शर्ट और क्रीम रंग की फार्मल पैंट डाली है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group

