-
Advertisement
#HP Corona Update: आज रिकॉर्ड 915 मामले, 18 की गई जान, ऊना में 6 शिक्षक पॉजिटिव
Last Updated on November 22, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के रिकॉर्ड 915 मामले आए हैं। वहीं, 657 ठीक हुए हैं। आज रिकॉर्ड (Record) 18 लोगों की जान गई है। शिमला में सबसे अधिक 290, मंडी में 161, कांगड़ा में 84, हमीरपुर में 72, सोलन व कुल्लू में 65-65, ऊना में 56, चंबा में 52, ऊना के 25, बिलासपुर में 22, सिरमौर में 20, किन्नौर में 17 व लाहुल स्पीति में 11 मामले आए हैं। कुल्लू के 189, शिमला के 141, कांगड़ा के 62, किन्नौर के 59, हमीरपुर के 53, लाहुल स्पीति के 37, सोलन के 34, चंबा के 26, सिरमौर के 22 व बिलासपुर के 9 ठीक हुए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 33700 पहुंच गया है। अभी 7070 एक्टिव केस हैं। अब तक 26089 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 509 है।
यह भी पढ़ें: प्रदेश में #Corona इलाज को उपकरण दवाइयों का पर्याप्त भंडार, नहीं होगी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
हिमाचल में आज 18 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। शिमला में आठ, कुल्लू व चंबा में तीन-तीन, कांगड़ा में दो, लाहुल स्पीति, ऊना में एक एक की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोसरी हमीरपुर की 78 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। महिला को 19 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती करवाया गया था। टांडा में ही महिला का सैंपल पॉजिटिव आया था। पिछले कल रात 11 बजे महिला ने अंतिम सांस ली। वहीं, ऊना जिले स्वां कलां की 26 वर्षीय महिला की भी जान गई है। महिला को पिछले कल मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह सात बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ऊना जिला में पॉजिटिव पाई गई थी। दाड़नू धर्मशाला की 50 वर्षीय महिला की मृत्यु भी हुई है। महिला को आज जोनल अस्पताल धर्मशाला में लाया गया था। महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया और महिला ने जोनल अस्पताल धर्मशाला (Zonal Hospital Dharamshala) में अंतिम सांस ली। ऊना जिला में कोरोना संक्रमण से 20वीं मौत शुक्रवार को जबकि 21वीं मौत शनिवार को दर्ज की गई। शुक्रवार को अंब उपमंडल के लोहारा निवासी 86 वर्षीय बुज़ुर्ग की कारोना संक्रमण के चलते मौत हुई। जबकि शनिवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव समूर कला निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने संक्रमण के दौरान दम तोड़ दिया। यह विवाहिता शुक्रवार को ही पॉजिटिव पाई गई थी जबकि शुक्रवार को इसकी तबीयत बिगड़ने के चलते टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। जिला में पिछले लगातार तीन दिनों में संक्रमण के चलते 3 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। गुरुवा को झलेड़ा के हिल व्यू एनक्लेव निवासी 53 वर्षीय शिक्षिका की भी संक्रमण के दौरान मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona मृत्यु का आंकड़ा 500 पार, आज अब तक 11 डेथ दर्ज
बिलासपुर जिला के दाहड़ निवासी 33 क्यों पुरुष, हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के गांव बसारल निवासी 32 वर्षीय युवक और सुधियाल के लाहड़ कोटली निवासी 21 साल के युवक में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। 21 नवंबर को कोविड जांच टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 251 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। रेपिड एंटीजेन में शुक्रवार को हुए 182 सैंपल में 09 लोग संक्रमित पाए गए।
यह भी पढ़ें: #Himachal में Corona का कहर जारीः आज 362 मामले और 15 की गई जान
ऊना जिला में कुल 51 पॉजिटिव मामले आए हैं। 20 नवंबर को कोविड जांच के लिए आरटी पीसीआर में भेजे और अभी तक पेंडिंग चल रहे सैंपल में 26 पॉजिटिव रहे। जिला भर के स्कूलों में से सीनियर सेकंडरी स्कूल ललड़ी से 35 वर्षीय शिक्षिका, 52 वर्षीय शिक्षिका, 29 वर्षीय शिक्षक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से 45 वर्षीय शिक्षिका, हाई स्कूल धलवाड़ी से 48 वर्षीय शिक्षिका, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हीरां से 42 वर्षीय शिक्षिका की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। बंगाणा उपमंडल मुख्यालय से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच से 50 वर्षीय, कर्मचारी यही कि बीएसएनल एक्सचेंज से 51 वर्षीय, बंगाणा से सटे सलोह गांव की 30 वर्षीय महिला, छपरोह से 42 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। गगरेट उपमंडल के अम्बोटा के वार्ड 7 निवासी 62 वर्षीय पुरुष, उनकी 60 वर्षीय पत्नी और उनका 33 वर्षीय पुत्र, इसी गांव के इसी वार्ड की 55 वर्षीय महिला और उसका 24 वर्षीय पुत्र, कैलाश नगर निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग, संघनई के वार्ड नंबर 5 से 58 वर्षीय महिला, मरवाड़ी से 29 वर्षीय पुरुष, रायपुर मरवाड़ी निवासी 35 वर्षीय पुरुष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
यह भी पढ़ें: #Covid-19:दिल्ली के बाद Noida में भी शादियों पर सख्ती, अब आ सकेंगे केवल 100 Guest
हरोली के कुंगड़त से 40 वर्षीय महिला, ऊना उपमंडल के धमांदरी से 60 वर्षीय पुरुष, टक्का निवासी 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। अंब उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 से 62 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है। अंब उपमंडल के धुसाड़ा से 57 वर्षीय पुरुष और उनकी 23 वर्षीय बेटी पॉजिटिव हैं। जबकि इसी उपमंडल के लोहारा से 86 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित पाए गए थे जिनकी मौत हो गई थी। ऊना उपमंडल के आईआरबी बनगढ़ 54 वर्षीय पुलिस कर्मचारी, टक्का निवासी 72 वर्षीय महिला, कोटला कलां निवासी 23 वर्षीय युवक, डेरा बाबा रुद्रानंद नारी से 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। रैपिड एंटीजन में ही संक्रमित पाई गई समूर कलां निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की शनिवार को मौत हो गई। शनिवार को रैपिड एंटीजन में जुटाए 132 सैंपल से 16 पॉजिटिव पाए गए।
यह भी पढ़ें: Mask नहीं पहना तो अब होगा 1000 रुपये जुर्माना, #Una पुलिस ने लिया फैसला
ऊना उपमंडल समूर कलां स्कूल की 51 मिड डे मील वर्कर, देहलां निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पुलिस चौकी मैहतपुर का 36 वर्षीय जवान, मैहतपुर के वार्ड 3 निवासी 35 वर्षीय पुरुष और उसका 5 साल का बेटा और लोअर अरनियाला निवासी 66 वर्षीय बुज़ुर्ग भी संक्रमित पाए गए। अम्ब उपमंडल ज्वाल गांव निवासी 43 वर्षीय महिला, घंघरेट निवासी 32 वर्षीय पुरुष, लोअर भंजाल निवासी 71 वर्षीय पुरुष, हंबोली निवासी 35 वर्षीय महिला और 11 साल का बच्चा, स्तोथर से 43 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित पाए गए। बंगाणा उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहारी टकोली के 40 वर्षीय कर्मचारी, कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक बंगाणा के 54 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। गगरेट उपमंडल के दियोली स्थित सरकारी फिश फार्म के 39 वर्षीय मत्स्य अधिकारी भी संक्रमित पाए हैं। शिमला के दत्ता बिल्डिंग से 24 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page