-
Advertisement
चिप्स के लालच में छात्र ने PUBG Game में पिता के खाते से लुटाए One Lakh
चंबा। पबजी गेम (PUBG Game) ने एक पिता को एक लाख की चपत लगा दी है। यानी उसकी अब तक की जमा-पूंजी साफ करवा दी। दसवीं में पढ़ने वाला छात्र पबजी गेम खेलने के दौरान चिप्स (Chips) के लालच में आकर ये सब कर बैठा। उसके पिता (Father) को तो उस वक्त पता चला जब मोबाइल पर मैसेज आया, इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस के आईटी सैल से की गई। पूछताछ में बच्चे ने सारी बात बताई। इसके बाद पिता ने पुलिस विभाग के आईटी सेल में दी अपनी शिकायत भी वापस ले ली। माजरा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला (Chamba in Himachal) से जुड़ा हुआ है।
ये भी पढे़ं – Solan : पबजी खेल रहे बच्चे को धमकाया, मां के खाते से Transfer करवाए डेढ़ लाख रुपए
जानकारी के अनुसार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला व्यक्ति अपने बेटे को स्कूल से मिलने वाले होम वर्क को करने के लिए फोन देता था। बेटा होम वर्क करने की जगह पिता के मोबाइल (Mobile) से पबजी गेम खेलने लग गया। पबजी गेम की दीवानगी उसके सिर इस कदर चढ़ी कि उसने गेम के दौरान आने वाले ऑप्शन चिप्स की खरीदारी के चक्कर में पिता के खाते से एक लाख रुपए ही खर्च डाले। इससे पहले सोलन जिले में बच्चे को खेल के दौरान शातिरों ने माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group..


