-
Advertisement
नदी किनारे बतखों की मस्ती, स्लाइड का ले रहीं मजा, वीडियो देख लोगों को याद आया बचपन
Last Updated on April 25, 2021 by
बचपन में झूला झूलने किसे पसंद नहीं होता। हर कोई उम्र के उस पड़ाव में झूले को खूब पसंद करता है। झूला ही नहीं बचपन में सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर नीचे स्लाइड करना भी आप में से कई लोगों को काफी पसंद होगा। इंसानों के बच्चों को तो आपने झूले का लुत्फ उठाते देखा होगा लेकिन क्या कभी जानवरों (Animals) को भी झूला झूलते देखा है। अगर नहीं देखा तो हम आपको आज वही दिखाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को यहां मुफ्त मिल रहे अंडे, शॉपिंग मॉल में भी डिस्काउंट
https://twitter.com/AnimalsWorId/status/1385230350998151175
सोशल मीडिया पर इन दिनों बतखों (Duck) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें नदी के किनारे स्लाइड का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। ये सारी बतखें एक साइड से दूसरी साइड आराम से फिसलते हुए ऐसे जा रही हैं जैसे उन्हें झूला झूलने में मजा आ रहा है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
https://twitter.com/amalislim/status/1385231830438252552
ट्विटर पर Nature & Animals नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोग ये वीडियो एक-दूसरे को शेयर कर रहे हैं और इस पर प्यारे-प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोगों को इन बतखों को देखकर अपने बचपन के दिन याद आ गए। आप भी देखिए ये वीडियो शायद आपको भी बचपन का किस्सा याद आ जाए।
यह भी पढ़ें: ड्रीम वेडिंग के लिए नहीं मिला पैसा तो लड़की ने तोड़ी शादी, दोस्तों को कहा – दगाबाज.
https://twitter.com/slappylady/status/1385480009767297026
I'd like to try it too.
— ∞夢幻∞ (@Hyper_Hyper_502) April 23, 2021