-
Advertisement
दिल्ली की तर्ज पर ‘AAP’ हिमाचल की जनता को भी फ्री देगी बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं
पंकज नरयाल, धर्मशाला। दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) हिमाचल में भी फ्री बिजली पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं देगी। यह ऐलान आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendar Jain) ने धर्मशाला में किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में जीत के बाद अब हिमाचल में जड़े मजबूत करने में जुट गई है। आप पार्टी ने धर्मशाला मे एलान किया है कि हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे। हिमाचल (Himachal) के लोगों को फ्री बिजली,पानी,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:AAP प्रदेश प्रवक्ता बोले, गलतफहमी में है बीजेपी और कांग्रेस, हिमाचल में सबको साफ कर देगा झाडू

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी ने पंजाब (Punjab) में 117 में से 92 सीटें जीती हैं और इसी प्रकार अब हिमाचल में भी आगामी चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि सभी 68 विधानसभा सीटों में संगठन को गठित किया गया है और अगले चुनाव तक विस्तार किया जाएगा। हिमाचल में शिक्षा और स्वास्थ्य मुख्य मुद्दे रहेंगे। अबकी बार आम आदमी को जनता चुनेगी, क्योंकि अब लोग खास आदमी से परेशान हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल विधानसभा चुनावों की टिकट को लेकर AAP ने किया बड़ा ऐलान, इस फार्मूले से टूट सकते हैं कइयों के सपने
उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सुविधाए दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली व स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं जो फ्री दी जाती है उसके लिए आम जनता के ही टैक्स के पैसे इस्तेमाल होते है। ये जनता का हक है जो लिए वह पहले ही भुगतान कर चुके है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) को अभी से ही आम आदमी पार्टी से डर लगने लगा है। उन्होंने कहा 5 साल बीजेपी 5 साल कांग्रेस इस खेल को अब आम आदमी पार्टी खत्म करने वाली है। उन्होंने कहा पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का पूरा फॉक्स हिमाचल के चुनावों पर है। उन्होंने कहा आज धर्मशाला (Dharamshala) में 72 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े है तथा यह सिलसिला प्रदेश के हर कोने में देखा जा रहा है। जितेंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों को उनका हक मिलेगाए रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तथा विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


