-
Advertisement
Accident | Breaking | Hadsa |
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पुलिस थाना बंगाणा के तहत थानाकलां क्षेत्र के निकट हरिनगर में श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पंजाब के फगवाड़ा निवासी एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की टांग टूट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि बस में सवार पंजाब के जालंधर के श्रद्धालुओं का जत्था पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद शाहतलाई जा रहा था। घायलों को थानाकलां और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

