-
Advertisement
Accident | Himachal | Breaking |
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार को पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। छोटे बच्चे समेत कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। घायलों का देहरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक हुआ। इसमें पंजाब के कपूरथला से आए लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे। ढलियारा मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद ट्रैक्टर.ट्राली सड़क से करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना के अनुसार. यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार पंजाब के श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। मगर इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख.पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

