-
Advertisement
हिमाचल में Accident ,गहरी खाई में गिरी Car ,तीन की गई जान-दो जख्मी
Accident In Himachal : हिमाचल में मानसून का बारिश के बीच सड़क हादसे हो रहे हैं। मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मगरुगला और मझवाल के बीच सैनी नाला के पास हुआ है। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत ब्रेयोगी देवदत्त गांव गागन, मंगल चंद गांव तराला और आशु गांव धावण के रूप में हुई। हादसे में कार का चालक गुमान सिंह निवासी कल्यांजू और लाभ सिंह निवासी घायल हुए हैं घायलों को उपचार के लिए असप्ताल पहुंचाया गया है।
सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे सभी
जानकारी के अनुसार ये सभी लोग सेब सीजन के लिए शंकरदेहरा गए थे और रविवार शाम को वापस लौट रहे थे। रात में कार खाई में गिर गई। हादसे का पता सुबह चला। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के चलते डंगा धंस गया और कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले जी जांच शुरू की।
-राहुल कुमार

