-
Advertisement
मंडी में हादसा: स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर गई जा#न
Himachal Accident: मंडी में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर खलियार क्षेत्र में कटौला सड़क की क्रॉसिंग के पास एक स्कूटी सवार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बंशी लाल के रूप में हुई है, जो सायरी गांव निवासी थे। बंशी लाल कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरों से संबंधित काम करते थे और रोजाना मंडी शहर आकर अपनी नौकरी संभालते थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की जानकारी के अनुसार, बंशी लाल किसी काम से खलियार की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक का टायर बंशी लाल के ऊपर से गुजरा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस और मेडिकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
संजीव
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

