-
Advertisement
चंबा के कोटी पुल के पास हादसाः खाई में गिरी कार ,गर्भवती महिला समेत 5 घायल
Chamba Accident: चंबा जिले के सलूणी-चंबा मार्ग पर कोटी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई ने जा गिरी। हादसे में गर्भवती महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कोटी पुल के समीप कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन हादसे का शिकार हो गया।
अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जा रहा था महिला को
इस कार हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। बता दें कि इस महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल के लिए शिफ्ट किया जा रहा था लेकिन यह गाड़ी बीच रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गई। सभी घायलों का इलाज जारी है।
जीवन कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

