-
Advertisement
हिमाचल: दबंगों ने किया दलित परिवार पर किया जानलेवा हमला, सिर तक फोड़ डाले
कुल्लू। हिमाचल (Himachal) के कुल्लू (Kullu) के मणिकर्ण घाटी (Manikarn) में दबंगो द्वारा दलित परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जहां दबंग परिवार ने जमीनी विवाद (Land Dispute) में दलित परिवार पर डंडे व पत्थरों से जानलेवा किया। इस हमले में तीन युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ननखड़ी में खाई में गिरी कार, एक की गई जान; चार पहुंचे अस्पताल
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले पर पीड़ित पक्ष ने बताया कि दबंगो ने उनके खेत में बजरी का टिपर फेंका। इसका विरोध करने पर दबंग परिवार ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही इस दौरान जाति सूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही घायलों का मेडिकल करवा रही है। मामले पर एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। जिसमें दोनो पक्षों के बयान दर्ज किए गए है। घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन कर मामले का जल्द ही उद्भदेन कर लिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

