-
Advertisement
हिमाचल: 7 लाख की चोरी का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, मर्डर का केस भी है दर्ज
ऊना। जिला में एक कंपनी से 7 लाख की चोरी (7 lakh Stolen) के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना (Ludhiana) से गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज शर्मा हरियाणा के कैथल जिला के नरर गांव का निवासी है। नीरज पर ऊना स्थित पालकवाह में कंपनी से 7 लाख के करीब नगदी चुराने का आरोप है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हरोली थाना ले आई है। बता दें कि पालकवाह की एक कंपनी में 29 जनवरी को चोरी (Theft Case) हुई थी। चोरी की शिकायत कंपनी संचालक ने हरोली थाना में दर्ज करवाई थी। कंपनी संचालक ने 6 लाख 74 हजार 850 रुपए की चोरी की बात कही थी। वहीं उसने बताया था कि उसकी कंपनी का कुक जो पिछले तीन माह से काम कर रहा था वह गायब है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : बेटे ने चुराई पिता की स्कॉर्पियो, किसी और को बेची- एफआईआर दर्ज
इस वारदात के बाद से नीरज का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। शिकायत आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर गुरध्यान शर्मा को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से आरोपी का पीछा किया। लेकिन नीरज बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा। हरोली पुलिस (Haroli Police) की एक टीम ने 3 दिन तक पंजाब में और एक अन्य टीम ने लगातार 5 दिन तक दिल्ली में आरोपी को तलाशने के लिए दबिश दी। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने लुधियाना में दबिश दी और आरोपी नीरज शर्मा को होटल से धर दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 5 लाख रुपए, एक मोबाइल और नए कपड़े रिकवर किए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोबाइल और कपड़े चोरी के पैसे से खरीदे थे।
यह भी पढ़ें: सीमेंट प्लांट विवाद: सरकारी सीमेंट का रेट तय करने के बाद लागू करें शुक्ला कमेटी का फार्मूला
हिसार में आरोपी पर मर्डर केस दर्ज
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा के हिसार में मर्डर केस और लुधियाना में IPC की धारा 307 का केस था। इसके अलावा आरोपी अन्य कई जगह चोरी की वारदातों में शामिल रहा था। SP अर्जित सेन ठाकुर और हरोली के DSP अनिल पटियाल ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

