-
Advertisement
HPBose:इन कक्षाओं के 30 फीसदी वैकल्पिक प्रश्न जोड़ आदर्श प्रश्न पत्र तैयार, वेबसाइट पर अपलोड-करें ऐसा
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBose) ने पांचवीं, आठवीं, नवीं, दसवीं, जमा-एक व जमा-दो (नियमित/राज्य मुक्त विद्यालय) कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 70 फीसदी पाठ्यक्रम( 70 percent syllabus) के आधार पर 30 फीसदी अधिक वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आयोजित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कि COVID-19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 की पांचवीं, आठवीं, नवीं, दसवीं, जमा-एक व जमा-दो (नियमित/राज्य मुक्त विद्यालय) कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 70% पाठ्यक्रम के आधार पर 30% अधिक वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आयोजित की जायेंगीं। जिसकी अधिसूचना व विषयवार 30% कटौती किया गया पाठ्यक्रम बोर्ड की बेवसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारत सरकार की SOP के तहत चलेंगी कोचिंग क्लासेस, Volvo भी शुरू
उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्रों व अध्यापकों की सुविधा के लिए उपरोक्त सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30% कटौती करने के पश्चात 30% अतिरिक्त वैकल्पिक प्रश्न, प्रश्न पत्रों में जोड़कर आदर्श प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं जोकि बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध है कि वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की तैयारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध आदर्श प्रश्न पत्रों को छात्रों से हल करवाये। कक्षा व विषयवार कटौती किया गया 30% पाठ्यक्रम व आदर्श प्रश्न पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर Download option में उपलब्ध है।

