-
Advertisement
Aditya Sharma | US Attack | Oil Tanker
हिमाचल के लिए एक बेहद दुखद खबर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तेल टैंकर पर हुए हमले में हमीरपुर के एक युवा नाविक ने अपनी जान गंवा दी है। 23 वर्षीय आदित्य शर्मा हमीरपुर जिले के गलोड़ के रहने वाले थे। आदित्य जहाज पर डेक कैडेट के पद पर तैनात थे। कें आदित्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता जालंधर में निजी व्यवसाय करते हैं। इकलौते बेटे के निधन की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आदित्य ने 24 नवंबर 2025 को ही मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी। वह 6 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर गए थे और 24 मई को लौटने वाले थे। लेकिन आधी ट्रेनिंग पूरी करने की चाह में उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट दो महीने और बढ़ा लिया था।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

