-
Advertisement
पति, ससुर के बाद अब महिला नशा तस्कर पहुंची सलाखों में
पांवटा साहिब। सिरमौर (Sirmour) के पांवटा साहिब में नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस पुलिस ने एक ऐसी फैमिली का खुलासा किया जिसने नशे के कारोबार को अपना बिजनेस ही बना रखा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगतपुर (Jagatpur) में मलखान नामक व्यक्ति के घर में रेड मारी। इस दौरान पुलिस ने मलखान की पत्नी जन्नत से 1500 नशे के कैप्सूल मौके पर ही बरामद कर लिए। पुलिस ने मार्च 2022 को भी जन्नत से 141 नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। उस दौरान इसे गिरफ्तार भी किया था।
यह भी पढ़ें- बीजेपी के गढ़ बंगाणा में कांग्रेस की दहाड़, प्रतिभा-मुकेश ने जमकर कोसी जयराम सरकार
फैमिली के मेंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कस्बे से नशीले कैप्सूल लाते हैं। इन्हें पांवटा साहिब में बेचा जाता था। आरोपी महिला का पति पहले से ही एनडीपीए (NDPA) में ज्यूडिशियल कस्टडी में है। पति से 4ण्84 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इसके अलावा अप्रैल 2022 में 95 नशीले कैप्सूल भी बरामद किए गए थे। महिला के ससुर जंबली शाह से पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को 590 नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। पति व ससुर के बाद परिवार की महिला भी सलाखों के पीछे पहुंच गई है। पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि जांच में सबसे पहले ये पता लगाया जाएगा कि परिवार द्वारा नशीले पदार्थों को कहां से खरीदा जाता था। इसका सप्लायर कौन था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

