- Advertisement -
कांगड़ा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार बैजनाथ (Baijnath) के गणखेतर निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति संजीव कुमार की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में मौत हो गई। मौत के बाद संजीव के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
संजीव को रात 12 बजे टांडा अस्पताल (Tanda Hospital) में भर्ती किया गया था। वह किडनी रोग से पीड़ित था। बुधवार सुबह उसे पालमपुर रेफर कर दिया गया। संजीव के परिजनों में से राकेश का आरोप है कि उनको ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया और कहा कि इसे लगा लो और मरीज को ले जाओ, लेकिन कोई सिलेंडर (Cylinder) लगाने नहीं आया। उन्होंने लगाने की कोशिश की तो सिलेंडर खाली था। परिजनों के मुताबिक उन्होंने प्रिंसिपल डॉ. भानु अवस्थी से मोबाइल फोन पर शिकायत की तो उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है।
- Advertisement -