-
Advertisement
थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 156 यात्री थे सवार
Air India flight emergency landing: थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे और फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी।
सभी यात्री और क्रू सेफ
एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकऑफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिग की। सभी यात्री और क्रू सेफ हैं, किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
धमकी को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए
नेशन थाईलैंड ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान (अउढ) एक्टिवेट कर दिया। एयरपोर्ट अफसरों ने कहा कि धमकी को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। ज्यादा जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है और सभी सुरक्षित हैं।
पंकज शर्मा
