-
Advertisement
Air Show | Indian Air Force | Sujanpur
भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम ने सुजानपुर टिहरा के मैदान के आसमान पर एयर शो के दौरान 22 मिनट तक अपने करतब दिखाए । प्रदेश में पहली बार आयोजित वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो को देखने के लिए हमीरपुर सहित सीमावर्ती कांगड़ा जिला से आए विभिन्न स्कूलों के छात्रों के अलावा आम जनता बड़ी संख्या में मौजूद रही । एयर शो के दौरान वायु सेना के विमान ने आसमान में करतब दिखाए। इस अवसर पर विशेष रूप से सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा,डीसी गंधर्व राठौर, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन रचना जोशी सहित सैनिक स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे । पायलट ने शो के दौरान आसमान पर विभिन्न विमानों की कलाकृतियां भी बनाई।

