-
Advertisement
GST कलेक्शन में टूटे सारे रिकॉर्ड, सरकारों को मिला 1.23 लाख करोड़ रुपए का कर
Last Updated on April 2, 2021 by
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) के कारण भारत में कर संग्रह काफी ज्यादा गिर गया था। इकोनॉमिक एक तरह चौपट हो गई थी। हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और इकोनॉमी भी पटरी पर लौट रही है, लेकिन कोरोना के मामले भी एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। उधर, इन सब के बीच एक अच्छी खबर भी आई है। मार्च महीने में देश में जीएसटी (March GST) संग्रह 1 लाख 23 हजार 902 करोड़ रुपए रहा है। यह आंकड़ा जीएसटी (GST) लागू होने के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा लगाता छठी बार जीएसटी कर संग्रह (GST Collection) का आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार रहा है।
यह भी पढ़ें: नौ करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार-इसके लिए समझना होगा गिग अर्थव्यवस्था को
केंद्रीय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2021 में जीएसटी संग्रह (GST Collection) 1.23 लाख करोड़ रुपए रही है। इस जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (CGST) का हिस्सा 22 हजार 973 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (SGST) का हिस्सा 29 हजार 329 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी (IGST) का हिस्सा 62 हजार 842 करोड़ रुपए रहा है। इसके अलावा उपकर का हिस्सा 8 हजार 757 करोड़ रुपए रहा। इसमें से 935 करोड़ रुपए वस्तुओं के आयात (Import) पर लगे कर से भी जुटाए गए हैं। आपको बता दें कि फरवरी में जीएसटी संग्रह 1 लाख 13 हजार 143 करोड़ रही थी। सुखद बात यह है कि मार्च 2021 में कर संग्रह एक साल पहले की इसी समय अवधि की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है।
वर्ष महीना जीएसटी संग्रह (करोड़ रुपये में)
2020 मार्च 97, 597
2020 अप्रैल 32, 294
2020 मई 62, 009
2020 जून 90, 917
2020 जुलाई 87, 422
2020 अगस्त 86, 449
2020 सितंबर 95, 480
2020 अक्तूबर 1,05, 155
2020 नवंबर 1, 04, 963
2020 दिसंबर 1, 15, 174
2021 जनवरी 1, 19, 847
2021 फरवरी 1, 13, 143
2021 मार्च 1, 23, 902